जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी - Bharat Kitchen

Bharat Kitchen

food food plus, food food plus recipes, food food plus recipes in hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 22, 2017

जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी



आपने अब तक पत्तागोभी की सब्जी, इसका रायता तो कई बार बनाया ही होगा. जानें कैसे बनाई जाए इसकी लजीज चटनी...



आवश्यक सामग्री:-


  1. आधा पत्तागोभी बारीक कटा हुआ 
  2. 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  3. इमली का गूदा स्वादानुसार 
  4. आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
  5. आधा छोटा चम्मच बड़ी राई 
  6. 1 छोटा चम्मच चना दाल 
  7. 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  8. चुटकीभर हल्दी 
  9. 1 साबुत सूखी लाल मिर्च 
  10. 5-6 करी पत्ते 
  11. नमक स्वादानुसार
  12. पानी आवश्यकतानुसार 
  13. तेल फ्राई करने के लिए 

विधि:-

- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें मेथी दाना, पत्तागोभी, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, थोड़ा सा पानी डालें और ढककर पकाएं.
- जब पत्तागोभी पक जाए तब इसमें इमली का गूदा मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक दोबारा पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और पत्तागोभी को ठंडा होने के लिए रख दें.
- मिश्रण के ठंडा होते ही इसे एक मिक्सर जार में निकाल लें और ब्लेंडर से दरदरा पीस लें.
- अब दोबारा एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते इसमें राई, चना डाल, उड़द दाल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
- अब इसमें पत्तागोभी का तैयार पेस्ट डालें और पानी के सूखने तक कड़छी से चलाते हुए चटनी को पकाएं.
- पत्तागोभी की चटनी तैयार है. आप इसे रोटी या पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages